नई दिल्ली: वनडे मैच के लिए क्रिकेटर विराट कोहली इंग्लैंड में हैं और साथ में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं. काम के बाद ये दोनों वहां पर साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों के फैन्स ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें ये दोनों साथ नज़र आ रहे हैं. एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें विराट और अनुष्का शॉपिंग कराते दिखे हैं. ये वीडियो अनुष्का और विराट के फैन क्लब ने पोस्ट की है. इसमें आप देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का शॉपिंग के बाद साथ जाते दिख रहे हैं.
इनके फैन क्लब ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें ये दोनों एक स्टोर में शॉपिंग करते दिख रहे हैं.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनुष्का शर्मा ने फिल्म ज़ीरो और सुई धागा की शूटिंग खत्म की है. काम से समय निकालकर वो अब हसबैंड विराट के साथ समय बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर भी ये दोनों कुछ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.